मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

भारत

एशिया के दक्षिण में स्थित भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है, जिसमें २८ राज्य और ७ केंद्र शासित प्रदेश हैं। इसकी राजधानी दिल्ली है, राष्ट्रभाषा हिंदी है और मुद्रा रुपया है।

भारत की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। विश्व के प्राचीनतम साहित्य वेद की रचना यहीं हुई और गणित की सबसे बड़ी उपलब्धि शून्य और दशमलव का आविष्कार भी यहीं हुआ।

यहाँ अनेक भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों का विकास हुआ। भारत विश्व का एक मात्र
ऐसा देश है जहाँ की जलवायु एक ओर बर्फीली है तो दूसरी ओर गरम और नम। केवल
भारत में ही एक साल में छे ऋतुएँ होती हैं। भारत अपने समृद्ध साहित्य, चटपटे भोजन, बहुरंगी वेशभूषा, मधुर संगीत और मसाला फिल्मों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

श्री लंका

भारत के दक्षिण में स्थित श्री लंका चाय निर्यात करने वाले देशों में भारत के साथ विश्व में पहले स्थान पर है। इसकी दूसरी प्रमुख फ़सलें चावल, गन्ना, दालें, रबर और
नारियल इत्यादि हैं।

श्री लंका की राजधानी कोलंबो है और इसकी मुद्रा भी रुपया है। श्री लंका की राष्ट्रीय और आधिकारिक भाषा सिंहली है। इसके सिवा यहाँ तमिल भी बोली जाती है।
श्री लंका में लगभग ७० प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। १९७२ से पहले श्री लंका
का नाम सीलोन हुआ करता था। श्रीलंका की भूतपूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

ईरान
 

ईरान पश्चिम एशिया में स्थित इस्लामिक गणतंत्र है। इसके एक बड़े भाग पर नमक का रेगिस्तान है जबकि बाकी भाग में गेहूँ, चावल, कपास और सब्ज़ियों की खेती होती है।

१९०८ में तेल की प्राप्ति के बाद ईरान में तेल उद्योग का तेज़ी से विकास हुआ। आज इसके प्रमुख उद्योग पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल्स, कपड़ा और सीमेंट हैं। १९३५ तक इस देश को फ़ारस के नाम से जाना जाता था। ईरान की राजधानी तेहरान है और इसकी मुद्रा रियाल है। प्रमुख भाषाएँ तुर्की और ईरानी हैं। ईरान के लगभग ८९ प्रतिशत लोग शिया संप्रदाय के मुस्लिम हैं।


 १ अक्तूबर २००५

देश देशांतर - . . . . . . . .

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।