मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

मिस्र

उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में स्थित मिस्र की राजधानी काहिरा है। यह मिस्र का बड़ा नगर है। इसके अलावा गीज़ा और अलेक्ज़ेंड्रिया भी प्रमुख नगर है। देश का ९० प्रतिशत भाग रेगिस्तान है। विश्व की सबसे लंबी नदी, नील, जिसकी लंबाई करीब ९६० मील है, मिस्र से हो कर बहती है। इस नदी में मछलियों की २०० से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। नील नील नदी के किनारे प्राचीन समय में महान मिस्री सभ्यता का विकास हुआ। उसी सभ्यता द्वारा बनाए गए मिस्र के प्रसिद्ध पिरामिडों को विश्व के सात आश्चर्यों में गिना जाता है। प्राचीन मिस्र में ममी बनाने की कला का भी बहुत विकास हुआ। क्लियोपेट्रा नाम की इतिहास प्रसिद्ध नायिका इसी देश की रानी थी। वर्तमान के मिस्र की अधिकारिक भाषा अरबी और अधिकारिक धर्म इस्लाम है। यहाँ की मुद्रा को मिस्री पाउंड कहते हैं। कृषि, मछलीपालन और खनन मिस्र की अर्थव्यवस्था के मुख्य भाग है।

दक्षिण अफ्री़का

अफ्रीका महाद्वीप के सबसे दक्षिण में स्थित, दक्षिण अफ्रीका विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियां - प्रिटोरिया, ब्लोमफ़ोंतेन और केप टाउन है। हर नगर में प्रशासन के अलग-अलग कार्य किए जाते हैं। देश के पश्चिमी भाग को फूलों का राज्य कहा जाता है कहते हैं कि यहंा फूलों की ८५०० प्रजातियां पाई जाती हैं। दक्षिण अफ्रीका का क्रूगर नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित वन है। जिसे जंगली पशुओं के संरक्षण के लिए बनाया गया था। इसमें विश्व के सबसे बड़े पांच पशु - हाथी, गैंडे, शेर, तेंदुए और भैंसे एक साथ देखे जा सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका में खनन उद्योग अर्थव्यवस्था का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यहाँ सोने, हीरे, प्लैटिनम, लौट अयस्क और कोयले इत्यादि की बहुत-सी खाने हैं। दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा का नाम रैंड है। अंग्रेज़ी और अफ्रीकन यहाँ की आधिकारिक भाषाएँ हैं।

नाइजीरिया

पश्चिम अफ्रीका में स्थित नाइजीरिया की राजधानी अबुजा है और यहाँ का सबसे बड़ा नगर लागोस है। यहाँ की प्रमुख नदी का नाम नाइजर है। नाइजर अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इसी नदी के नाम पर देश का नाम नाइजीरिया रखा गया है। ब्रिटेन ने सन १९०० से १९६० तक नाइजीरिया पर शासन किया और सन १९६० में नाइजीरिया एक स्वतंत्र देश बना। १९५६ में यहाँ तेल पाया गया। नाइजर मुहाने पर देश का सबसे बड़ा तेल उद्योग स्थापित किया गया है। यहाँ की अधिकारिक भाषा अंगे्रज़ी है पर यहाँ ३०० से अधिक भाषाएँ बोली जाती हैं जिनमें हौसा, ईबो तथा युरोबा प्रमुख हैं। नाइजीरिया की मुद्रा को नैरा कहते हैं। एक नैरा १०० कोबो से मिल कर बनता है। नाइजीरिया एक कृषि प्रधान देश है। कोको, मूंगफली, मक्का और चावल यहाँ की प्रमुख फ़सलें हैं।


 १ जून २००६

देश देशांतर - . . . . . . . . .

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।