मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

स्वीडन

उत्तरी यूरोप में स्थित स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम है। यहाँ के अधिकतर निवासी लूथरवाद को अपना धर्म मानते हैं। नोबेल पुरस्कारों की स्थापना करने वाले अल्फ्रेड नोबेल का जन्म स्वीडन में ही हुआ था। स्वीडन औद्योगिक देश है और इसकी अर्थव्यवस्था मुख्यत: लौह अयस्क, और जल विद्युत शक्ति के प्रचूर स्रोतों पर आधारित है। स्वीडन से स्टील, लकडी, कागज़ और मशीनों इत्यादि का निर्यात किया जाता है। यहाँ की मुद्रा स्वीडिश क्रोन है और भाषा स्वीडिश है। यह देश अपने चीड़ वनों के कारण भी प्रसिद्ध है। चीड़ की लकड़ी, सुगंध तथा अन्य उत्पादों का निर्यात विश्वभर में होता है।

नीदरलैंड

उत्तर-पश्चिमी युरोप में बसे इस देश को हालैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह यूरोप का सबसे अधिक समतल देश है। नीदरलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा नगर एम्सटर्डम है। नगर में हज़ारों पुल हैं जो कई नहरों को पार करने के लिए बनाए गए हैं। नीदरलैंड की अधिकतर भूमि समुद्र-तल से नीचे है इसलिए देश का २० प्रतिशत भाग समुद्र को पाट कर बनाया गया है। नीदरलैंड के निवासियों और आधिकारिक भाषा को डच कहा जाता है और यहाँ की मुद्रा गिल्डर कहलाती है। शिपिंग, मछलीपालन, व्यापार तथा बैंकिंग यहाँ की अर्थव्यवस्था के प्रमुख अंग हैं। नीदरलैंड पवन-चक्कियों, टयूलिप फूलों और लकड़ी के जूतों के लिए प्रसिद्ध है।

नॉर्वे

सन १९०५ में स्वतंत्र हुआ नॉर्वे, स्कैंडेनेविया प्रायद्वीप का एक देश है और उत्तरी यूरोप में स्तिथ है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा नगर ओस्लो है। नॉर्वे की अधिकतर धरती पर पहाड़ हैं और इसकी तटरेखा लंबी और असमान है। तेल, खनिज और वनों जैसे प्राकृतिक संसाधान यहाँ प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। नॉर्वे को आधी रात के सूर्य का देश भी कहा जाता है क्योंकि वर्ष के कुछ महीनों में यहाँ सूर्य नहीं डूबता। ऐसा इस देश की भौगोलिक स्थिति के कारण होता है। यहाँ की भाषा नॉर्वेज़ियन है और मुद्रा क्रोन है। नॉर्वे सर्दी में खेले जाने वाले बर्फ के खेलों के लिए प्रसिद्ध है। नॉर्वे, डेनमार्क और स्वीडन को मिला कर स्कैंडेनेविया कहा जाता है।


 १ फरवरी २००६

देश देशांतर - . . . . . . . .

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।