मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सलाद

-शुचि की रसोई से

ट्राइफल

सामग्र- ( ६-८ लोगों के लिए )
bullet

स्पंज केक (२ कप टुकड़ों में कटा हुआ)

bullet

२-३ कप मिश्रित फल (स्ट्राबेरी, अंगूर, अनन्नास, और आडू)

bullet

१/३ कप संतरे या अनन्नास का रस, १/३ कप स्ट्रॉबेरी जैम, १ कप वनीला पुडिंग, १ कप ताजी क्रीम फिटी हुई, २ बड़ा चम्मच पिसी शक्कर, १ छोटा चम्मच वेनिला एसेन्स।

 

 

बनाने की विधि-

bullet केक और सभी फलों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।

क्रीम को फेटने की विधि:

bullet क्रीम को एकदम ठंडा कर लें। ठंडी क्रीम, पिसी शक्कर, और वेनिला एसेन्स को एक गहरे कटोरे में लें। हैंड ब्लेंडर की मदद से फेटें। क्रीम एकदम हल्की हो जाएगी ।

ट्राइफल को तैयार करना

bullet

ट्राइफल को पारदर्शी काँच के बर्तन में बनाना चाहिए जिससे यह बाहर से ही सबको आकर्षित करता है। चाहें तो ट्राइफल को एक बड़े गहरे काँच के बोल में बना सकते हैं और बाद में इसे काटकर ज़रूरत के हिसाब से प्लेटों में परोस सकते हैं, या फिर इन्हें अलग से छोटे छोटे प्यालों में भी तैयार किया जा सकता है।

bullet

ट्राइफल को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गहरे काँच के बर्तन में एक परत केक के टुकड़ों की लगाएँ। अब इसके ऊपर फल का रस डालें। इसके ऊपर कटे फल की एक परत लगाएँ। फलों के ऊपर थोड़ा जैम या फलों की जैली भी लगा सकते हैं। अब इस के ऊपर वनीला पुडिंग लगाएँ और ऊपर से फिटी क्रीम से सजाएँ। इसी प्रकार दो या तीन परतों के ट्राइफल भी बना सकते हैं।

bullet

स्वादिष्ट ट्राइफल तैयार है। ट्राइफल को एकदम ठंडा ही परोसें।

टिप्पणी-

bullet

इस विधि के लिए केक, फलों, जैम, और फलों के रस का चुनाव रुचि, मौसम और उपलब्धता के अनुसार किया जा सकता है।

bullet

क्रीम एकदम ठंडी होनी चाहिए, तभी यह अच्छी तरह फिट पाती है। इसके लिये क्रीम को फेटने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं।

२१ अप्रैल २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।