मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार जीवन शैली


२० सुझाव जो जल्दी वजन कम करने में
सहायक हो सकते है

(संकलित)


१०- नियमित व्यायाम मनोरंजन का साधन
लोग समझते हैं कि व्यायाम के लिये बहुत समय की आवश्यकता होती है। लेकिन व्यायाम को मुसीबत की तरह न अपनाएँ, इसे अपने मनोरंज का साधन बनाएँ! मनपसंद खेल खेले, तैरे, दौड़ें, सुबह की सैर पर जाएँ, नृत्य करें, साइकिल से सब्जी और दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने जाएँ या और कुछ जो भी आपको पसंद हो शरीर को शक्ति और उत्साह देने के लिये अपनाएँ और नियमित रूप से इसके लिये समय निकालें।

व्यायाम के लिये उपयुक्त कपड़े और जरूरी सामान ले लें। जैसे दूसरे मनोरंजन के लिये घर पर तैयारी करते हैं या कहीं जाने की तैयारी करते हैं उसी तरह व्यायाम की तैयारी भी करें और इसको मन से निभाएँ। यह न केवल वजन कम करने में सहायक होगा बल्कि मन को भी उत्फुल्ल रखेगा।

१६ मार्च २०१५

(अगले अंक में एक और सुझाव)                                    पृष्ठ- . . . . . . . . . १०.

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।