मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में गुरमीत बेदी की रचनाएँ

कहानियों में

प्रकृति और पर्यावरण में

पर्यटन में

व्यंग्य में

 


गुरमीत बेदी

जन्म : 21 सितंबर, 1963, शाहबाद मारकंडा (हरियाणा) में।

शिक्षा : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से स्नातक तथा पत्रकारिता व जनसंचार में स्नातकोतर।

कार्यक्षेत्र : 1983 से 1990 तक जालंधर से प्रकाशित हिंदी दैनिक 'वीरप्रताप' में उप-संपादक व फीचर संपादक के रूप में कार्य किया। 1991 में हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग में बतौर सहायक लोक संपर्क अधिकारी नियुक्त।
1996 से 1998 तक भारत जर्मन चंगर परियोजना पालमपुर में लोक संपर्क अधिकारी तैनात रहे। 2000 से हिमाचल प्रदेष सूचना एवं जन संपर्क विभाग में बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी, कार्यरत।

प्रकाशन : कविता संग्रह "मौसम का तकाज़ा", कहानी संग्रह "कुहासे में एक चेहरा" व शोध की एक पुस्तक "श्रद्धा व सौंदर्य का संगम बैजनाथ" के अलावा तीन उपन्यास "नक्षत्रों के घेरे में", "सरहद के उस पार" व "काले चष्मे वाला आदमी" शीर्षक से धारावाहिक रूप से प्रकाशित। विभिन्न विषयों पर दस हज़ार से अधिक लेख विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित।

पुरस्कार : कविता संग्रह मौसम का तकाज़ा पर हिमाचल साहित्य अकादमी का पुरस्कार। इसके अलावा पंजाब कला साहित्य अकादमी, राजस्थान पत्रिका उत्कृष्ट सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार-२०००, हिमाचल केसरी, हिमोत्कर्ष पुरस्कार सहित विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

संप्रति : जिला लोक संपर्क अधिकारी, ऊना - 174303 (हि.प्र.)

संपर्क :
gurmitbedi@gmail.com 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।