|

अच्छी नींद के उपाय
जो शरीर को सर्वश्रेष्ठ विश्राम दें
(संकलित)
१- करवट
लेकर सोएँ
किसी भी व्यक्ति की सोने की
तीन मुख्य स्थितियाँ होती हैं- पीठ, पेट या करवट के बल
सोना। प्रत्येक के अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन
अनिद्रा के लिए सबसे अच्छी स्थिति आपकी करवट है। नींद
विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक अच्छी तरह आराम करने और
बाधित नींद की संभावना या अनिद्रा की परेशानी को कम करने
के लिए करवट लेकर सोने की सलाह देते हैं।
करवट लेकर सोने के कई रूप
हैं, जिनमें से सभी अनिद्रा और पुरानी नींद की कमी को कम
करने में सहायक हैं, सबसे आरामदायक स्थिति में घुटनों को
थोड़ा ऊपर करते हुए छाती की ओर मोड़ना शामिल है। भारतीय
परंपराओं के अनुसार अगर आप दिन में अधिक क्रोध, या
अति-सक्रिय या अस्त-व्यस्त महसूस करते हैं तो बायीं करवट
सोने से आराम मिलता है। अगर दिन में ज्यादा नींद या आलस
महसूस होता है तो दाहिनी करवट सोना लाभदायक रहता है।
|