|

अच्छी नींद के उपाय
जो शरीर को सर्वश्रेष्ठ विश्राम दें
(संकलित)
६- सैर का
आनंद
दैनिक रूप से टहलने वाले लोगों को यह कहते हुए सुना जा
सकता है कि उनकी नींद काफी अच्छी रहती है। विशेष रूप से उन
लोगों की तुलना में जो ज़्यादा चलना फिरना पसंद नहीं करते।
२०१३ के नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन के एक सर्वेक्षण में सामने
यह बात पता चली कि चलना फिरना या हल्की छोटी सैर विशेष रूप
से उन वरिष्ठ नागरिकों के लिये बहुत लाभदायक है जिनका जीवन
इतना सक्रिय नहीं।
इसका मतलब यह नहीं है कि आपको कठिन कार्डियो करना चाहिये।
सर्वेक्षण का नेतृत्व करने वाले विशेषज्ञों का विचार था कि
“यदि आप निष्क्रिय हैं, तो रोज़ाना केवल दस मिनट की सैर
जोड़ना भी अच्छी नींद की संभावना को बढ़ा सकता है। इस छोटे
बदलाव से शुरुआत करके धीरे-धीरे दौड़ना या तैरना जैसी अधिक
तीव्र गतिविधियों तक पहुँचना नींद को बेहतर बना सकता है।”
|